फ़िल्मी जगत

स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, कमाई 50 करोड़ के पार

मुंबई, बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी वाली फिल्म स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ृ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है।
फिल्म ‘स्त्री 2’ वर्ष 2018 में रिलीज सुपरहिट फिल्म ‘स्त्री’ का सीक्वल है। फिल्म ‘स्त्री 2’ में श्रद्धा कपूर, राज कुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, तमन्ना भाटिया, अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकार हैं।अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म स्त्री 2, ‘स्त्री 2’ 14 अगस्त को रात, 9:30 बने सिनेमाघरों में रिलीज हुयी।
स्त्री 2 दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है। 14 अगस्त को पेड प्रिव्यू से स्त्री 2 ने 8.35 करोड़ रुपये की कमाई की। स्त्री 2 ने 15 अगस्त को करीब 46 करोड़ रूपये की शानदार कमाई की। इस तरह स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 54 करोड़ रूपये की कमाई कर ली है। स्त्री 2 के साथ ही अक्षय कुमार की फिल्म खेल खेल में और जॉन अब्राहम की फिल्म वेदा रिलीज हुई थी। कमाई के मामले में स्त्री 2 ने इन दोनों फिल्मों को मात दे दी है। फिल्म खेल खेल में ने पहले दिन करीब 5 करोड़ का बिजनेस किया है। वहीं वेदा ने 6 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया है। ‘स्त्री 2’ ने ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड बना डाला है। ‘स्त्री 2′ ने 46 करोड़ रुपये की महांबपर ओपनिंग की और 2024 की हिंदी की सबसे बड़ी ओपनर बनी।
‘स्त्री 2’ का निर्माण दिनेश विजान ने मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज की ज्योति देशपांडे के साथ मिलकर किया है।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button