प्रादेशिक समाचार

सुशासन दिवस पर जिले के कृषकों को मिली 4 करोड़ 59 लाख से अधिक राशि की सौगात

कांकेर । देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न से सम्मानित अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सुशासन दिवस मनाया जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा धान उत्पादन प्रोत्साहन योजना के राशि वितरण कार्यक्रम के तहत खरीफ विपणन वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 में धान बेचने वाले कुल 76 हजार 555 पंजीकृत किसानों को 300 रुपए प्रति क्विंटल के मान से 94 करोड़ 59 लाख 08 हजार 826 रुपए की राशि का अंतरण डीबीटी के माध्यम से किया गया। इस दौरान लाभार्थी किसानों को कांकेर विधायक आशाराम नेताम ने बोनस राशि अंतरण का प्रमाण-पत्र भी वितरित किया गया।

उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस योजना के तहत जिले की 35 समितियों में खरीफ विपणन वर्ष 2014-15 में 42 हजार 807 पंजीकृत किसानों को 54 करोड़ 61 लाख 84 हजार 713 रूपए की बोनस राशि वितरित की जा रही है। इसी प्रकार खरीफ विपणन वर्ष 2015-16 में 33 हजार 748 किसानों को 39 करोड़ 97 लाख 24 हजार 113 रुपए की बोनस राशि का भुगतान किया जा रहा है। इस प्रकार जिले के कुल 76 हजार 555 किसानों को 94 करोड़ 59 लाख 08 हजार 826 रूपये की बोनस राशि डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में अंतरित की जा रही है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस मौके पर ग्राम बेंद्री (अभनपुर) से आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राशि का अंतरण किया, साथ ही प्रदेश के किसानों से सीधा संवाद भी किया। इसी तरह जिले में विकासखंड स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों द्वारा हितग्राही किसानों को धान उत्पादन प्रोत्साहन राशि का प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया।

जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित धान बोनस राशि वितरण समारोह में कांकेर विधायक आशाराम नेताम मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। इस अवसर पर उन्होंने वर्ष 2014-15 व 2015-16 के लाभार्थी किसानों को प्रशस्त्रि पत्र भेंट कर उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं। विधायक नेताम उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री की सकारात्मक सोच का सार्थक परिणाम है कि अन्नदाता किसानों को उनकी मेहनत का प्रतिफल आज दिया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि किसानों को आज वितरित किया जा रहा बोनस ‘मोदी की गारण्टी‘ का ही सुखद परिणाम है जिसे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इसे मूर्तरूप दिया गया। नेताम ने यह भी कहा कि प्रदेश के किसान की समृद्धि, आत्मनिर्भरता और खुशहाली के लिए सरकार आगे भी बेहतर निर्णय लेगी। दो साल की बोनस राशि से ही जिले के अन्नदाता किसान लखपति बन रहे हैं।

इस अवसर पर सहित कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला, एडीएम एस. अहिरवार, जिला पंचायत के सीईओ सुमित अग्रवाल सहित पूर्व विधायक कांकेर सुमित्रा मारकोले, छ.ग. मत्स्य कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भरत मटियारा, सांसद प्रतिनिधि महेश सिन्हा, जनपद पंचायत के सदस्य ईश्वर कावड़े सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ नागरिक और काफी संख्या में लाभार्थी उपस्थित थे।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button