शेफाली जरीवाला के एंटी-एजिंग दवाइयां लेने के दावों पर पराग त्यागी बोले- वह आईवी ड्रिप के जरिए…

शेफाली जरीवाला के निधन से सबको बड़ा झटका लगा था। एक्ट्रेस ने कम उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया। शेफाली का जब निधन हुआ तब ऐसी खबरें आ रही थीं कि खाली पेट एंटी एजिंग की दवाई लेने की वजह से एक्ट्रेस का निधन हो गया। अब पराग ने इन अफवाहों पर अपना रिएक्शन दिया है और बताया कि ये सब गलत है।
मल्टीविटामिन लेने की अफवाहों पर बोलीं
उन्होंने एक पॉडकास्ट में कहा, ‘ये आधी जानकारी है। मैं पूछना चाहता हूं कौनसी एंटी मेडिसन? शेफाली हर दिन मल्टीविटामिन नहीं ले सकती थी क्योंकि वह भूल जाती थीं तो इसलिए वह महीने में एक दिन आईवी ड्रिप के जरिए वे सब लेती थीं। इसमें मल्टीविटामिन, विटामिन सी, कॉलेजन और ग्लूताथियोन शामिल हैं जो बेस्ट एंटीऑक्सीडेंट्स हैं।’
फास्ट वाले एंगल पर भी बताया
ऐसा भी कहा जा रहा था कि शेफाली ने उस पूरे दिन वर्त रखा था। इस पर पराग ने कहा, ‘शेफाली ने फास्ट रखा था, लेकिन पूजा के बाद उन्होंने खाना खा लिया था और फिर सो गई थीं। इसके बाद उन्होंने बाद में भी खाना खाया था। ऐसा नहीं था कि उन्होंने पूरे दिन नहीं खाया।’
बैलेंस लाइफ जीती थीं शेफाली
पराग ने आगे बताया कि शेफाली अपनी डाइट का पूरा ध्यान रखती थीं, लेकिन कभी खुद पर कठोर नहीं बनीं। वह संडे को आइस्ट्रीम खाती थीं या चाइनीज को भी। वह बैलेंस लाइफ जीती थीं।
पराग ने फिर लोगों से गलत जानकारी फैलाने से मना किया है। उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता कहां से ये फास्टिंग वाली स्टोरी आई। लोग बस ऐसे ही फैला देते हैं बात। मैं लोगों से रिक्वेस्ट करूंगा कि कुछ भी बोलने से पहलें सच जरूर जान लें।




