देश विदेशराजनीतिक

शिवराज के नेतृत्व में भाजपा ने जीता था मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव, , मोदी कैबिनेट में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली । केंद्र में एनडीए सरकार बनना तय होने के बाद उन नामों पर चर्चा भी शुरू हो गई हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी टीम (Modi Cabinet 3.0) में शामिल कर सकते हैं। इनमें मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा लोकसभा सीट से शानदार जीत दर्ज करने वाले शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हैं।

माना जा रहा है कि मोदी, शिवराज सिंह को बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। यहां तक कहा जा रहा है कि शिवराज को कृषि मंत्री बनाया जा सकता है। शिवराज को मध्य प्रदेश में पिछले वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की क्लीन स्वीप जैसी जीत के बाद भी जब मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया था, तभी से अटकलें लगाई जा रही थीं कि उन्हें प्रधानमंत्री मोदी कोई बड़ी जिम्मेदारी देना चाहते हैं। शिवराज के निर्वाचन क्षेत्र विदिशा में चुनाव प्रचार करते हुए प्रधानमंत्री ने ऐलान किया था कि वह उन्हें अपने साथ दिल्ली ले जा रहे हैं।

लोकसभा चुनाव में भाजपा ने कुछ पूर्व मुख्यंत्रियों को भी टिकट दिया था। अब ये नेता संसद में नजर आएंगे। इनमें हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और कर्नाटक के पूर्व सीएम बासवराज बोम्मई भी शामिल हैं। इन दोनों नेताओं को लेकर भी चर्चा है कि अगली सरकार में अहम जिम्मेदारी मिल सकती है।

इनके अलावा जीतन राम मांझी, चरणजीत सिंह चन्नी, बिप्लब देब, उन पूर्व मुख्यमंत्रियों में शामिल हैं जो संसद में नजर आएंगे। कर्नाटक से बोम्मई के अलावा दो अन्य पूर्व मुख्यमंत्रियों ने भी लोकसभा चुनाव की परीक्षा पास की है। इनमें भाजपा से जगदीश शेट्टार तथा जदएस के एचडी कुमारस्वामी शामिल हैं।

लोकसभा की परीक्षा में फेल हो गए ये पूर्व मुख्यमंत्री

  • भूपेश बघेल (छत्तीसगढ़)
  • अर्जुन मुंडा (झारखंड)
  • दिग्विजय सिंह (दिग्विजय सिंह)
  • उमर अब्दुल्ला (जम्मू-कश्मीर)
  • महबूबा मुफ्ती (जम्मू-कश्मीर)

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button