छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का प्रयास

बेमेतरा। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत बेमेतरा जिले के आदिवासी बहुल ग्राम झालम में 16 एवं 17 जून 2025 को जनभागीदारी सैचुरेशन कैम्प का आयोजन किया गया।

इस विशेष अभियान का उद्देश्य आदिवासी क्षेत्रों में निवासरत अंतिम व्यक्ति तक शासकीय योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना है। दो दिवसीय शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा सेवा प्रदाय किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में संपादित किए गए कार्यों मे आयुष्मान भारत कार्ड 27 कार्ड बनाए गए, जिससे पात्र परिवारों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

आधार कार्ड (नवीन एवं अद्यतन) 65 व्यक्तियों का पंजीयन/अपडेट किया गया। राशन कार्ड हेतु आवेदन 12 पात्र हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त हुए। श्रम कार्ड हेतु आवेदन 18 श्रमिकों ने पंजीकरण हेतु आवेदन किया। जाति प्रमाण पत्र हेतु आवेदन 5 आवेदन जमा हुए।

निवास प्रमाण पत्र हेतु आवेदन 6 लोगों ने निवास प्रमाण पत्र हेतु आवेदन प्रस्तुत किया।
यह अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कैम्प में ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी भी दी गई और उन्हें आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन करने में मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत ऐसे कैम्पों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं से वंचित न रहे। शिविर के सफल आयोजन में स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, ग्राम पंचायत तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका रही।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button