छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

व्यय प्रेक्षक, कलेक्टर व राजनीतिक दलों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम सील

कवर्धा । राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र अंतर्गत कबीरधाम जिले में हुए लोकसभा मतदान की ईव्हीएम मशीनों को निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त व्यय प्रेक्षक प्रवीण रंजन और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकरी जनमेजय महोबे की उपस्थिति में शनिवार को कवर्धा एवं पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम में सील किया गया। स्ट्रांग सीलिंग के दौरान कवर्धा एवं पंडरिया के सहायक रिटर्निंग अधिकारी अनुपम टोप्पो, सन्दीप ठाकुर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती गीता रायस्त एवं राजनीतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित थे। इस पूरी प्रक्रिया की वीडियो ग्राफ़ी कराई गई है।

इन दोनों स्ट्रांग रूम को आगामी 4 जून मतगणना दिवस के दिन सुबह विधिवत खोला जाएगा। स्ट्रांग रूम सील के बाद कलेक्टर महोबे, अपर कलेक्टर अविनाश भोई, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती गीता रायस्त ने स्ट्रांग रूप एवं कृषि उपज मंडी परिसर की सुरक्षा के लिए लगाई गई सीसी टीवी कैमरे की मॉनिटरिंग कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button