देश विदेश

राहुल गांधी के ‘डबल वोटिंग’ के आरोप पर चुनाव आयोग सख्त

दिल्ली ‘: लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आरोपों पर इलेक्शन कमीशन ने सख्त रुख अपनाया है। कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राहुल गांधी को एक नोटिस जारी किया है, जिसमें उनसे उन दस्तावेजों को पेश करने के लिए कहा गया है जिनके आधार पर उन्होंने 7 अगस्त को दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाए थे।

 

राहुल गांधी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया था कि चुनाव आयोग के रिकॉर्ड के अनुसार, कर्नाटक की एक महिला, शकुन रानी ने दो बार वोट डाला है। उन्होंने इस दावे के समर्थन में कुछ दस्तावेज भी दिखाए थे, जिन्हें उन्होंने चुनाव आयोग का डेटा बताया था।

 

सीईओ कर्नाटक का नोटिस

कर्नाटक के मुख्य चुनाव अधिकारी की ओर से जारी किए नोटिस में लिखा है, “आपने अपनी प्रेजेंटेशन में कहा था कि यह डेटा चुनाव आयोग का है और आपने यह भी कहा था कि पोलिंग ऑफिसर की ओर से दिए गए रिकॉर्ड में शकुन रानी नाम की महिला ने दो बार वोट डाला है।”

नोटिस में कहा गया है, “जांच में शकुन रानी ने कहा है कि उन्होंने सिर्फ एक बार वोट डाला है, दो बार नहीं, जैसा कि आप आरोप लगा रहे हैं। शुरुआती जांच में यह बात भी सामने आई है कि जिस टिक लगे दस्तावेज को आपने दिखाया था, वो दस्तावेज पोलिंग ऑफिसर की ओर से नहीं जारी किया गया था।” नोटिस में आगे कहा गया है, “इसलिए आपसे निवेदन है कि जिन दस्तावेजों के आधार पर आपने यह दावा किया है कि शकुन रानी या किसी अन्य ने दो बार वोट डाला है, उन दस्तावेजों को उपलब्ध कराएं, ताकि मामले की ठीक से जांच हो सके।”

चुनाव आयोग का सख्त रुख

चुनाव आयोग ने इस मामले में अपना सख्त रुख फिर से दोहराया है। आयोग ने कहा है कि राहुल गांधी या तो समय रहते इस मामले में एक घोषणा पत्र (Declaration) दें या फिर अपने आरोपों के लिए देश से माफी मांगें।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button