देश विदेश

मराठवाड़ा-मध्य महाराष्ट्र और कोंकण में तूफानी बारिश ने ली 4 की जान, उड़ाने हुई रद्द

महाराष्ट्र में इस समय भारी बारिश हो रही है, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र और कोंकण में भारी बारिश हो रही है। रविवार से हो रही भारी बारिश के कारण चार लोगों की मौत हो गई है, जिसमें मराठवाड़ा सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। सोमवार को 13 जिलों के 166 मंडलों में भारी बारिश दर्ज की गई। अचानक हुई बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं।

मराठवाड़ा के आठ में से पांच जिलों में भारी बारिश हुई, जिसमें बीड में सबसे अधिक 143.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके बाद नांदेड़ में 131.6 मिमी और जालना में 121.4 मिमी बारिश हुई। यह आंकड़े मंगलवार सुबह समाप्त हुए 24 घंटे की अवधि के हैं। राज्य की कई नदियां उफान पर है और निचले इलाकों में बाढ़ आ गई है। जिससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इससे बीड और अहिल्यानगर सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं।

इन क्षेत्रों में बचाव एवं राहत अभियान चलाया गया और 120 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया एनडीआरएफ ने स्थानीय प्रशासन को लोगों को निकालने और आपातकालीन राहत कार्यों में सहायता के लिए राज्य भर में 12 टीम तैनात की हैं। राज्य एजेंसियों और जिला प्रशासनों ने भी दमकल, पुलिस इकाइयों और स्थानीय स्वयंसेवकों को तैनात किया है।

विज्ञप्ति के अनुसार, बीड जिले में पिछले 24 घंटे में बारिश से संबंधित घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई तथा नागपुर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। छत्रपति संभाजीनगर, जालना, बीड और नांदेड़ के कम से कम 41 राजस्व मंडलों में सोमवार को 65 मिमी से अधिक बारिश हुई। मराठवाड़ा में 11 प्रमुख सिंचाई परियोजनाओं से 3.42 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है। इस बीच, मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों तक पूरे राज्य में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है।

पुणे में 5 उड़ानें रद्द
सोमवार देर रात पुणे में हुई भारी बारिश ने एयरपोर्ट से होने वाले हवाई यातायात को बुरी तरह प्रभावित किया है। इस दौरान पांच उड़ानें रद्द कर दी गई जबकि कुछ आने वाली उड़ानों को दूसरे शहरों की ओर मोड़ दिया गया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ उड़ान भरने वाले विमानों को वापस पुणे एयरपोर्ट पर उतारा गया। सोमवार 15 सितंबर की आधी रात 12 बजे से सुबह 8 बजे तक हवाई यातायात बाधित रहा।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button