छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

राज्य स्थापना दिवस पर लाभार्थियों को मिली PM आवास की चाबी और चेक

सुकमा । छत्तीसगढ़ के 24वें स्थापना दिवस पर सुकमा जिले में उत्सवपूर्ण माहौल में भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि दंतेवाड़ा विधायक चौतराम अटामी, भाजपा जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे और अन्य जनप्रतिनिधिगण ने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को पहली किस्त के चेक और आवास पूर्ण होने पर चाबियाँ सौंपी गईं।

मुख्य कार्यक्रम में करम मुत्ता, दुर्गी, दुले, नागराजा, माड़वी नागेश सहित अन्य लाभार्थियों को पहली किस्त के चेक प्रदान किए गए, जबकि मोहन, घसिया राम, लोकेश, जितेंद्र, पतिराम, मान सिंह, लच्छन दई, नंदा मड़कामी, हिड़मे मड़कामी और देवा मड़कामी को आवास की चाबियाँ अतिथियों द्वारा दी गईं। इस दौरान हितग्रहियों के सपने पूरे होने पर उनके चेहरे पर मुस्कान दिखी।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि अटामी ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना से लोगों को बेहतर आवास उपलब्ध कराना और जीवन स्तर में सुधार करना प्राथमिकता है। भाजपा जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे ने भी नागरिकों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और सुकमा जिले के विकास में सभी के योगदान का आह्वान किया।

इस दौरान जनप्रतिनिधिगण सहित कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव, पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता जैन सहित नागरिकगण उपस्थित थे।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button