देश विदेश

राजा रघुवंशी की हत्या के बाद लापता पत्नी UP में मिली

गाजीपुर: इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में मेघायल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पत्नी सोनम रघुवंशी अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिराफ्तार किया गया है। सोनम के अलावा तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मेघायल पुलिस ने केस को लेकर बड़े खुलासे किए हैं।

मेघालय के डीजीपी आई नोंग्रांग ने बताया कि राजा रघुवंशी की हत्या के लिए किलर हायर किए गए थे। पुलिस को शक है कि इसमें सोनम का हाथ हो सकता है। इंदौर के राजा रघुवंशी की शादी 11 मई को सोनम रघुवंशी से हुए थी। दोनों मनीमून मनाने के लिए मेघालय गए थे। यहां शादी शुदा जोड़ा अचानक गायब हो गया था। इसके बाद राजा रघुवंशी का शव पहाड़ी के नीचे मिला था। वहीं सोनम लापता थी। मेघायल पुलिस 18 दिन से लगातार सोनम की तलाश में जुटी थी।

डीजीपी नोंग्रांग ने सोनम की गिरफ्तारी के बाद कहा कि एक आरोपी को उत्तर प्रदेश से पकड़ा गया, जबकि दो अन्य लोगों को एसआईटी ने इंदौर से पकड़ा। उन्होंने आगे कहा कि सोनम ने उत्तर प्रदेश के नंदगंज पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण किया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

सोनम की गिरफ्तारी के बाद मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि इंदौर के राजा हत्याकांड में मेघालय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मध्य प्रदेश के तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है, महिला ने आत्मसमर्पण कर दिया है और एक अन्य हमलावर की गिरफ्तारी की कोशिश अभी जारी है।

राजा रघुवंशी की शादी 11 मई को सोनम रघुवंशी से हुई थी। इसके बाद शादीशुदा हनीमून मनाने के लिए 20 मई को मेघालय गया था। यहां 23 मई को दोनों अचानक गायब हो गए थे। इसके 24 मई को एक टूर गाइड को इनकी स्कूटी लावारिश हालत में मिली और उसने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने इलाके की छानबीन की लेकिन उन्हें वहां कुछ नहीं मिला।

इसके बाद 2 जून को राजा रघुवंशी की लाश पहाड़ी के नीचे मिली। वहीं सोनम लापता थी। अब सोनम को गाजीपूर से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को उम्मीद है कि सोनम की गिरफ्तारी के बाद ये पता चल पाएगा कि मेघालय में दोनों के साथ क्या हुआ था।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button