देश विदेश

मोहन यादव ने वॉटर स्पोर्ट्स तिरंगा शो र लेक प्रिंसेस क्रूज में ध्वज अभिवादन किया और तिरंगे की थीम बैलून छोड़े

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वॉटर स्पोर्ट्स तिरंगा शो के अंतर्गत बड़े तालाब पर लेक प्रिंसेस क्रूज में ध्वज अभिवादन किया और तिरंगे की थीम बैलून छोड़े। वॉटर स्पोर्ट्स खिलाड़ियों द्वारा बड़े तालाब में देश भक्ति की धुनों के बीच तिरंगे के साथ विशेष फॉर्मेशन निर्मित की गई। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने पूरे जोश के साथ देशभक्ति गीत ‘यह देश है वीर जवानों का’ गाया और बड़े तालाब में नावों पर सवार नृतक और नृत्यांगनाओं ने गीत की धुन पर नृत्य प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने बोट क्लब पर मध्य प्रदेश टूरिज्म के नवीनीकृत फूड कॉर्नर लहर फास्ट का फीता काटकर तथा पूजन कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पूरा देश और प्रदेश तिरंगामय नजर आ रहा है और अदभुत माहौल पूरे देश में दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में इसी तरह की धूम देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि मेरी ओर से बहुत बहुत बधाई। कार्यक्रम में सीएम ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और तिरंगे के सम्मान में अपने विचार व्यक्त किए। बता दें 11 अगस्त से 15 अगस्त तक प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसमें तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही है। राष्ट्रीय पर्व को लेकर जगह जगह आयोजन किए जा रहे हैं।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button