छत्तीसगढ़जिलाप्रादेशिक समाचार

मुठभेड़ में डिप्टी कमांडर समेत 6 नक्सली ढेर, हथियार भी बरामद

बीजापुर । नक्सल प्रभावित जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में आधा दर्जन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मुठभेड़ सुबह 8 बजे से शुरू हुई थी।

बता दें कि डीआरजी, सीआरपीएफ और कोबरा के जवानों की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। नक्सलियों के प्लाटून नंबर 10 के साथ मुठभेड़ हुई थी। सर्चिंग के दौरान जवानों ने एक डिप्टी कमांडर समेत 6 नक्सलियों के शव और हथियार बरामद कर लिए हैं। मारे गए नक्सलियों में एक महिला नक्सली का शव भी शामिल है।

इस मामले में बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने कहा है कि बासागुड़ा थाना क्षेत्र के चिपुरभट्टी के इलाके में तालपेरू नदी के किनारे यह मुठभेड़ हुई है। सभी जवान इलाके की सर्चिंग कर रहे हैं। मारे गए नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं, ऑपरेशन जारी है। आपको बता दें कि होली के दिन इसी इलाक़े में नक्सलियों ने तीन ग्रामीणों की हत्या की थी

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button