छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार कोरिया पहुंचेंगे विष्णु देव साय

कोरिया । जिला प्रशासन कोरिया ने 1-2 फरवरी को झुमका जल महोत्सव का आयोजन किया है। मुख्यमंत्री बनने के बाद विष्णु देव साय पहली बार कोरिया पहुंचेंगे और इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। अध्यक्षता डॉ रमन सिंह, छत्तीसगढ़ विधानसभा करेंगे। विशिष्ट अतिथि होंगे मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत, बैकुंठपुर विधायक भईया लाल राजवाड़े, भरतपुर-सोनहत विधायक श्रीमती रेणुका सिंह सरुता, जिला पंचायत अध्यक्ष कोरिया श्रीमती रेणुका सिंह, जनपद अध्यक्ष बैकुंठपुर श्रीमती सौभाग्यवती सिंह, जनपद अध्यक्ष सोनहत श्रीमती लल्ली सिंह, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष बैकुंठपुर श्रीमती नविता शिवहरे, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष शिवपुर-चरचा श्रीमती लालमुनि यादव, ग्राम पंचायत ओड़गी की सरपंच श्रीमती बाबी अगरिया की मौजदूगी में संपन्न होगा। इसी तरह समापन दिवस 2 फरवरी को मुख्य अतिथि मंत्री छत्तीसगढ़ शासन बृजमोहन अग्रवाल होंगे। अध्यक्षता मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे।

विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन
कोरिया जिले को करीब 74 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात भी मिलेगी। जानकारी के मुताबिक करीब 58 करोड़ रुपए की भूमिपूजन तथा 16 करोड़ रुपए के लोकार्पण कार्य भी सम्पन्न होगा।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button