छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार
मतगणना एवं स्ट्रांग रूम के लिए अधिग्रहित स्थल के नाम में संशोधन

दुर्ग । लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार मतगणना एवं स्ट्रांग रूम स्थल हेतु श्री शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज का अधिग्रहण किया गया है।
कुलसचिव, श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल विश्वविद्यालय, जुनवानी भिलाई के अनुसार स्थल का नाम संशोधित कर श्री शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज के स्थान पर श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल विश्वविद्यालय जुनवानी भिलाई किया गया है। उपरोक्त अधिग्रहण आदेश में मतगणना एवं स्ट्रांग रूम स्थल का नाम श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल विश्वविद्यालय जुनवानी भिलाई पढ़ा जायेगा।




