देश विदेश

भारत-कनाडा राजनयिक तनाव के बीच एस जयशंकर और एंटनी ब्लिंकन करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली: भारत-कनाडा के बीच बीते कुछ समय से चल रहे राजनयिक तनाव के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर अमेरिका के विदेश मंत्री अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात करेंगे. यह मुलाकात गुरुवार को संभव है. बता दें कि इसी साल जून में खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या को लेकर कनाडा और भारत के बीच आपसी संबंध बीते कुछ समय में ठीक नहीं चल रहे हैं.
एस जयशंकर और एंटनी ब्लिंकन के बीच होने वाली बैठक को लेकर दोनों पक्षों के अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं. कोई भी बैठक के एजेंडे को लेकर कुछ भी साफ तौर पर नहीं कर रहा है. हालांकि,ऐसा माना जा रहा है कि इस बैठक के दौरान अमेरिका भारत और कनाडा जो उसके पुराने दोस्त रहे हैं, के बीच के संबंध को फिर समान्य बनाने के लिए इस मुद्दे को जरूर उठा सकता है.

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने इस बैठक को लेकर एक बयान भी जारी किया है. उन्होंने कहा कि मैं उस बैठक (जयशंकर के साथ) में उनकी (ब्लिंकन) हुई बातचीत का पूर्वावलोकन नहीं करना चाहता, लेकिन जैसा कि हमने स्पष्ट कर दिया है कि हमने इस मुद्दे को उठाया है. हमने इस मुद्दे पर अपने भारतीय समकक्षों के साथ बातचीत की है और उन्हें कनाडाई जांच में सहयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया है. और हम उन्हें सहयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना आगे भी जारी रखेंगे.

बता दें कि कुछ दिन पहले जब QUAD बैठक के दौरान जब क्सेक्रेटरी ब्लिंकेन विदेश जयशंकर से मिले तो क्या कनाडा के आरोपों का मुद्दा उठाया? यह सवाल पूछा गया तो उस दौरान अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा था कि ये द्विपक्षीय बैठक नहीं थी. कई देश इसमें शामिल थे. इस बैठक में ये मुद्दा नहीं उठा लेकिन हमने अपने भारतीय समकक्षों से कनाडा की जांच में सहयोग करने को कहा है और हम आगे भी इस बात के लिए कहते रहेंगे.

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button