खेल जगत

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे खेला जाएगा

न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में भारतीय टीम की नजरें अपने बल्लेबाजों के बेहतर प्रदर्शन के दम पर सीरीज जीतने पर लगी होंगी। भारत ने पहला मैच 59 रन से जीता लेकिन बल्लेबाज अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके थे। मेजबान टीम अब इसमें बदलाव करना चाहेगी और कप्तान स्मृति मंधाना को मोर्चे से अगुवाई करनी होगी। पिछले मैच में पदार्पण करने वाली तेजल हसाबनिस ने वही किया था।

स्मृति पहले मैच में आठ रन पर आउट हो गई थीं और उनका खराब फॉर्म पिछले एक महीने से चला आ रहा है। जुलाई में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए दो शतक लगाए थे। भारतीय टीम की नजरें नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर की फिटनेस पर भी लगी होंगी जो चोट के कारण पिछले मैच से बाहर थीं। गेंदबाजी में तेज गेंदबाज साइमा ठाकोर ने उम्दा प्रदर्शन किया जबकि बाएं हाथ की स्पिनर राधा यादव ने विकेट चटकाए।

दूसरी ओर न्यूजीलैंड की सीरीज में बराबरी की उम्मीदों को करारा झटका लगा जब करिश्माई हरफनमौला अमेलिया केर चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गईं। केर रविवार को स्वदेश लौटेंगी। उन्हें चोट से उबरने में तीन सप्ताह लगेंगे। न्यूजीलैंड के कोच बेन सायेर ने कहा, ‘‘हमें पता है कि वह कितनी दुखी है कि तीनों मैच नहीं खेल पा रही। हर किसी को पता है कि वह टीम का कितना महत्वपूर्ण हिस्सा है। हमें उसकी कमी खलेगी।’’ उनकी जगह किसी और को टीम में शामिल नहीं किया गया है क्योंकि तीन दिन बाद आखिरी मैच होना है। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button