छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचारराजनीतिक

भाजपा विधि प्रकोष्ठ का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 7 को

रायपुर । भाजपा विधि प्रकोष्ठ का एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 7 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय सहित पूर्व विधायक एवं विधि प्रकोष्ठ के प्रभारी देवजीभाई पटेल उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि कल प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक विधि प्रकोष्ठ का सम्मेलन आयोजित किया गया है।‌ यह कार्यक्रम प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के ऑडिटोरियम में होगा। सम्मेलन में विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश भर से एक हजार से अधिक अधिवक्ता शामिल होंगे और महत्वपूर्ण बात यह है कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर लगभग दो सौ अधिवक्ता राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की उपस्थिति में भाजपा प्रवेश करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्री शिव प्रकाश के उद्बोधन से होगी साथ वे विधि प्रकोष्ठ के समस्त अधिवक्ताओं को मार्गदर्शन भी प्रदान करेंगे इसके बाद प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय भी मार्गदर्शन देते हुए प्रदेश भर से सम्मेलन में आए अधिवक्ताओं को संबोधित करेंगे।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button