छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

बृहमोहन लेंगे धरसीवां विधानसभा मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक

रायपुर । रायपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद करते हुए उन्हें दिशा निर्देश प्रदान कर रहे है। इसी तारतम्य में बृजमोहन अग्रवाल आज, 4 अप्रैल को धरसीवां विधानसभा के भाजपा मंडलों की बैठक लेंगे।

मंत्री अग्रवाल दोपहर 2 बजे भाजपा कार्यालय में धरसींवा मंडल की बैठक लेंगे। शाम 4 बजे खरोरा मंडल की बैठक का आयोजन पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल के कार्यालय में किया जायेगा। शाम 6 बजे विधानसभा मंडल की बैठक शीतल बड़ी, आमा सिवनी में की जायेगी। जिसमे मंडल लेवल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगे। बैठक में धरसीवां विधायक अनुज शर्मा समेत पार्टी के वरिष्ठजन और स्थानीय पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button