सेहतस्वास्थ्य

बच्चे का रखना है छोटा सा क्यूट नाम, ये है दो और तीन अक्षर वाली बेबी नेम लिस्ट

नई दिल्ली. सभी पेरेंट्स चाहते हैं कि उनके बच्चे का नाम सबसे प्यारा और यूनिक हो। जिसके लिए होने वाले बच्चे के मम्मी-पापा से लेकर बुआ,दादी, नानी,मामा और मौसी के साथ घर के सभी लोग क्यूट बेबी नेम लिस्ट देखना शुरू कर देते हैं। माना जाता है कि बच्चे के नाम का उसके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। यही वजह है कि माता-पिता बच्चे के जन्म से पहले ही अपने होने वाले बच्चे के लिए अच्छा सा नाम खोजना शुरू कर देते हैं। अगर आप अपने बच्चे के लिए छोटा सा क्यूट दो तीन अक्षर वाला नाम ढ़ंढ रहे हैं तो ये बेबी नेम लिस्ट आपकी मदद कर सकती है।

लड़कियों के लिए दो अक्षर वाले नाम-

अगर आप अपनी बेबी गर्ल के लिए कोई दो अक्षर वाला नाम ढ़ंढ रहे हैं तो ये क्यूट नेम ऑप्शन आपके काम आ सकते हैं। आप अपनी बच्ची को ब्रिंदा, छाया, चार्वी, दक्षा, इवा, नीति, इरा, ईवा, अंशु, रूही, अथा, दिव्या, नव्या, सारा, प्रिशा, श्रुति, राशि, ओमी, वाणी, रेखा, तनु, सुधा ,दृष्टि और मिष्टी में से किसी नाम को पसंद कर सकते हैं।

तीन अक्षर वाले नाम-

दीपाश्री, फागुनी ,फलक, अनिका, अदाह, आएशा, आम्या, बंदिता, भागिनी, भव्या, जानवी, अदिति, समीरा, अक्षिता, कियारा, एकांशी, संशिका, एल्सा, अविका, अक्ष, गुंजन, अनवी, अवनी, साराक्षी में से कोई भी नाम पसंद कर सकते हैं।

बेबी बॉय के लिए दो अक्षर वाले नाम-
अगर आप अपने बेटे के लिए दो अक्षर वाले नाम पसंद करना चाहते हैं तो ये यूनिक बेबी बॉय नेम लिस्ट जरूर पढ़ें। आप अपने बेटे के लिए दो अक्षर के नाम में रूद्र, युग, पुरु, शान, आर्य,अभी, राज,अंश,गौर,गर्व,भूप और मोह में से कोई भी नाम पसंद कर सकते हैं।

तीन अक्षर वाले नाम-

अंकित,अंकुर,अजय,अमित,अक्षर,अकुल,अनुज,अंबुज,अक्षय,नितिन,सूरज,अक्षत,नीरज,शेखर में से कोई एक नाम आप अपने बेटे के लिए रख सकते हैं।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button