छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

बंदियों से मारपीट करने वाला सहायक जेल अधीक्षक और दो प्रहरी निलंबित

रायपुर । राज्य सरकार ने उप जेल सारंगढ़ के सहायक जेल अधीक्षक को निलंबित कर दिया है। उप जेल सारंगढ़ में बंदियों के साथ मार-पीट किए जाने की घटना संज्ञान में आने पर जेल मुख्यालय ने खोमेश मण्डावी, अधीक्षक, केन्द्रीय जेल बिलासपुर को घटना की जांच करने के लिए निर्देशित किया गया।

मण्डावी ने 28 फरवरी को उप जेल सारंगढ़ पहुंचकर घटना की जांच की और जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। जांच में आए तथ्यों के आधार पर संदीप कश्यप, सहायक जेल अधीक्षक, उप जेल सारंगढ़ को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया। उनका मुख्यालय केन्द्रीय जेल बिलासपुर रखा गया है। साथ ही अधीक्षक, केन्द्रीय जेल बिलासपुर द्वारा जांच उपरांत उप जेल सारंगढ़ के 2 प्रहरियों को भी निलंबित किया गया है। अन्य संबंधित कर्मचारियों के विरूद्ध भी नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही की जा रही है। निलंबित सहायक जेल अधीक्षक एवं प्रहरियों के विरूद्ध नियमानुसार विभागीय जांच की जा रही है।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button