छत्तीसगढ़जिलाप्रादेशिक समाचार

फ्लाइंग स्क्वाड ने इनोवा से बरामद किए 50 लाख कैश…

रायगढ़ । लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू है। इस दौरान अवैध नकदी और अन्य वस्तुओं की आवाजाही रोकने के लिए फ्लाइंग स्क्वाड मुस्तैदी से काम कर रहे हैं। इस दौरान मंगलवार को चेकिंग के दौरान फ्लाइंग स्क्वाड ने एक इनोवा से 50 लाख रुपए नकदी बरामद की है। गाड़ी में सवार लोगों से उक्त राशि के बारे में जानकारी मांगे जाने पर कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया गया। मामला इंकम टैक्स डिपार्टमेंट को सौंप दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उड़नदस्ता क्रमांक 5 ने चेकिंग के दौरान मेडिकल कालेज रोड रायगढ़ के आगे एकताल रोड में बंजारी मंदिर के पास टोयोटा इनोवा क्रिस्टा वाहन क्रमांक जे एच 05 डी.सी./5705 को रोका। जांच करने पर वाहन में दो व्यक्ति बैठे मिले। जिन्हे पूछताछ कर चेक करने पर एक कपड़ा के थैला में 500-500 रूपये के नोट के 100 बंडल कुल 50 लाख रुपये अवैध रूप से ले जाते मिला। जिसे उक्त रकम के बारे में पूछताछ करने पर कोई संतोषप्रद जवाब नही दे पाये। उड़नदस्ता के प्रभारी अधिकारी सहकारी निरीक्षक अविनाश कश्यप, सह प्रभारी अरूण कुमार साव, सहायक ग्रेड 02, पुलिस अधिकारी स.उ.नि. गौतम ठाकुर द्वारा यह कार्यवाही की गई है। आगे की कारवाई हेतु प्रकरण इंकम टैक्स विभाग को सौंपा गया है।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button