खेल जगत

प्रोफेसर हफीज को मिली पाकिस्तान क्रिकेट टीम में बड़ी जिम्मेदारी, मिकी आर्थर का ‘WFH’ खत्म

नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम में वर्ल्ड कप 2023 के बाद तख्तापलट देखने को मिला, कप्तान से लेकर विदेशी कोचिंग स्टाफ तक की छुट्टी कर दी गई। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी ने कुछ ही घंटों के भीतर कई अहम फैसले लिए और यही वजह है कि बाबर आजम ने कप्तान पद से इस्तीफा दे दिया और कोचिंग स्टाफ के कई विदेशी सदस्यों को बाहर कर दिया गया। गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने सबसे पहले इस्ताफी दे दिया था। पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान और प्रोफेसर के नाम से फेमस मोहम्मद हफीज को पाकिस्तान क्रिकेट टीम में बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

पाकिस्तान ने एक तरह से मिकी आर्थर का वर्क फ्रॉम होम (WFH) खत्म कर दिया है। पीसीबी के पूर्व चेयरमैन नजम सेठी ने टीम के पूर्व हेड कोच मिकी आर्थर को टीम का डायरेक्टर बनाया था, जो डर्बीशायर के हेड ऑफ क्रिकेट थे। पीसीबी और आर्थर के बीच डील थी कि बड़े टूर्नामेंट में वे टीम के साथ होंगे, जबकि अन्य मौकों पर ऑनलाइन तरीके से जुड़े रहेंगे। हालांकि, अब जका अशरफ ने विदेशी स्टाफ को बाहर कर दिया। ऐसे में अब बोर्ड ने मोहम्मद हफीज को पाकिस्तान मेंस क्रिकेट टीम का डायरेक्टर नियुक्त किया है, जो तत्काल प्रभाव से जिम्मेदारी संभालेंगे।

पाकिस्तान टीम के वर्ल्ड कप 2023 में खराब प्रदर्शन के बाद बाबर आजम ने भी तीनों प्रारूपों की कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। ऐसे में शाहीन अफरीदी को टी20 टीम और शान मसूद को टेस्ट टीम की कमान मिली है। वनडे टीम के कप्तान का ऐलान इसलिए नहीं हुआ है, क्योंकि पाकिस्तान टीम की अगली सीरीज अगले साल नवंबर में होनी है। यही कारण है कि अभी पाकिस्तान टीम का फोकस टी20 क्रिकेट और आने वाली टेस्ट सीरीज पर है। पाकिस्तान के सामने नई चुनौती ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज है, जो दिसंबर में शुरू हो रही है।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button