छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सकलेन कामदार ने बिगड़ी क़ानून व्यवस्था के चलते माँगा गृहमंत्री विजय शर्मा का इस्तीफ़ा।

प्रदेश में दिन-प्रतिदिन बिगड़ती क़ानून व्यवस्था अत्यंत चिंताजनक स्थिति में पहुँच चुकी है। विशेष रूप से, हाल के दिनों में चाकूबाज़ी की घटनाओं में भारी वृद्धि हुई है, जिससे प्रदेश की जनता में भय और असुरक्षा का वातावरण व्याप्त हो गया है।राजधानी से लेकर बस्तर तक क़ानून व्यवस्था का बुरा हाल है लूट,डकैती,चाकूबाजी प्रदेश में मामूली बात हो चुकी है।

प्रदेश की जनता की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए एक सशक्त क़ानून व्यवस्था आवश्यक है, जो वर्तमान स्थिति में देखने को नहीं मिल रही है। इस स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, नैतिकता के आधार पर गृहमंत्री अपने पद से इस्तीफ़ा दें, ताकि प्रदेश में क़ानून व्यवस्था को सुधारने और जनता के विश्वास को बहाल करने के लिए नए सिरे से प्रयास किए जा सकें,
मुख्यमंत्री की सरकार इन चुनौतियों का सामना करने में पूरी तरह विफल रही है। क़ानून व्यवस्था का बुरा हाल है प्रदेश में शासन-प्रशासन की लापरवाही और क़ानून व्यवस्था की कमजोरी के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, जिससे आम जनता का जीवन असुरक्षित हो गया है। इसके साथ ही सकलेन कामदार ने मुख्यमंत्री को भी इस गम्भीर समस्या पर ध्यान देने और उचित कदम उठाने को कहा।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button