देश विदेश

पिछले पांच साल में सीवर व सेप्टिक टैंक में 419 लोगों की मौत हुई : केंद्र सरकार

 

नयी दिल्ली। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने बुधवार को संसद को बताया कि पिछले पांच साल में सीवर और सेप्टिक टैंक में 419 लोगों की मौत हुई है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्यसभा को बताया कि हाथ से मैला ढोने के कारण किसी की मौत होने की सूचना नहीं है। उनके द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले पांच साल में सीवर और सेप्टिक टैंक में 419 लोगों की मौत हुई है। तमिलनाडु (67), महाराष्ट्र (63), उत्तर प्रदेश (49), गुजरात (49) और दिल्ली (34) उन राज्यों में हैं, जहां इस तरह की मौतों की संख्या सबसे अधिक दर्ज की गईं।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button