नहाने के बाद नहीं करना चाहिए ये काम, राहु-केतु करेंगे परेशान

नहाना हमारे रूटीन का सबसे जरूरी हिस्सा है। इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। नहाने से मन पवित्र रहता है और दिन भर एनर्जी अच्छी रहती है। साथ ही इससे कई रोग हमसे दूर भी रहते हैं और नेगेटिव एनर्जी भी आसपास नहीं भटकती है। वहीं सनातन धर्म में भी इसे काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। पूजा-पाठ या कोई भी शुभ काम से पहले नहाना जरूरी माना गया है। वहीं ज्योतिष शास्त्र और वास्तुशास्त्र के हिसाब से नहाने के बाद हमें कुछ चीजों को करने से बचना चाहिए। अगर नहाने के तुरंत बाद ये काम किए जाए तो ये काफी अशुभ होता है।
नहाने के बाद नहीं करना चाहिए ऐसा
नहाने के बाद बाथरूम को पूरी तरह से साफ कर लेना चाहिए। कुछ लोगों की आदत होती है कि नहाने के बाद बाथरूम को जस का तस छोड़कर बाहर आ जाते हैं जबकि ऐसा करना सही नहीं है। कोशिश करनी चाहिए कि बाल्टी में गंदा पानी ना हो। इस तरह से गदंगी फैलाने से राहु और केतु की नाराजगी आसमान छूने लगती है, जिस वजह से घर में अशांति फैल सकती है। या तो बाल्टी को पूरा खाली करके साफ कर सकते हैं या फिर इसमें साफ पानी रखकर स्टोर करना सही रहेगा।
ना करें ये काम
कई लोग बाथरूम में बाल धोकर ऐसे ही बाहर आ जाते हैं। नहाते या बाल धोते हुए यकीनन कई बाल टूटकर गिर जाते हैं। इस तरह से टूटे हुए बाल बाथरूम में फैल जाते हैं। टूटे हुए बालों को ऐसे ही छोड़ देने से वास्तु दोष लगता है। गिरे हुए बालों को इकट्ठा करके फेंक देना चाहिए। इसी के साथ नहाने के बाद कभी भी कपड़े नहीं धोने चाहिए। अगर कपड़े धोने हैं तो इसे नहाने से पहले ही कर लेना चाहिए। अगर नहाने के बाद कपड़ों को साफ किया जाता है तो घर में दरिद्रता आती है और नेगेटिव एनर्जी का संचार भी होता है।




