छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

नगर के आत्मानंद स्कूल में मनाया गया वीर बाल दिवस

गरियाबंद – नगर के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल में वीर बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वीरा बाल दिवस के अवसर पर भाषण, गीत, नाटक, रंगोली सहित अन्य प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गरियाबंद जनपद अध्यक्ष श्रीमती लालिमा ठाकुर थी। अध्यक्षता नपा उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके ने की। कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके ने दोनो वीर बच्चों को नमन करते हुए कहा कि देश सदियों तक उनके बलिदान को याद रखेगा। बाल्यकाल में भी अपने धर्म के रक्षा के लिए उन्होंने झुकने के बजाय मरना पसंद कर अपने वीरता का परिचय दिया। देश के हर बच्चे में ऐसा जज्बा होना चाहिए।

देश में 2014 के बाद राष्ट्र और धर्म के प्रति अलख जगाने का काम हुआ है। इतिहास में कई योद्धाओं ने बलिदान दिया, लेकिन उनका उल्लेख नहीं है। मोदी जी ने उन्हे जीवंत करने का प्रयास किया है।

वही कार्यक्रम में ऐसा पल भी आया जब कार्यक्रम में शिक्षिका इन्द्रप्रीत कुकरेजा ने
वीर बाल दिवस पर गुरू गोविंद सिंह के बलिदान और उनके सुपुत्रों की शहादत की गाथा बच्चों के बीच संबोधित करते हुए उनके आँखों आशु छलक आए पर उनका सम्बोधन रुका नहीं वे उन वीरो की गाथा सुनाते रहे, उन्होंने बतलाया य​ह दिन समर्पित है गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों को। इन्होंने धर्म के लिए खुद को बलिदान कर दिया, लेकिन बर्बर मुगलों के सामने घुटने नहीं टेके। गुरु गोविंद सिंह के बेटों फतेह सिंह और जोरावर सिंह को मुगलिया फौज के सेनापति वजीर खान ने दीवार में जिंदा चुनवा दिया था, लेकिन उनके मुँह से उफ तक नहीं निकली।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button