खेल जगतदेश विदेश

दोनों मुकाबलों में हार…जीत के लिए तरसी पटना पायरेट्स, जयपुर पिंक पैंथर्स ने खोला जीत का खाता

बीते मंगलवार को प्रो कबड्डी लीग (PKL) 2025 का 10वां मुकाबला खेला गया। इस दौरान जयपुर पिंक पैंथर्स और पटना पायरेट्स की टीम आमने सामने थीं। वायजैक के विश्वनाथ स्पोर्ट्स क्लब में हुए इस मुकाबले में काफी रोमांच और बवाल देखने को मिला। दोनों ही टीमों ने जीत के लिए काफी संघर्ष किया, अंत में जयपुर पिंक पैंथर्स विरोधी टीम पटना पायरेट्स को महज तीन अंक से शिकस्त देने में कामयाब हुई।

इस पूरे मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर्स के डिफेंस का दम देखने को मिला। टीम ने मुकाबले की शुरुआत शानदार अंदाज में की। इस दौरान पैंथर्स ने पटना के खिलाफ मुकाबले के 11वें मिनट अपना पहला ऑलआउट गेम निकाल लिया। वहीं, हाफ टाइम तक जयपुर की टीम 21 अंक हासिल कर चुकी थी। दूसरी तरफ पटना के पास इस वक्त तक महज 16 अंक थे। ऐसे में मुकाबले में जयपुर आगे निकल गया था।

पैंथर्स की इस लीड को आगे तक कायम रखा। वहीं, दूसरे हाफ के अंत तक पैंथर्स 39-36 के छोटे अंतर से आगे चल रहा था। अंत में जीत भी पैंथर्स की ही हुई। जसपुर पैंथर्स के लिए सबसे ज्यादा पॉइंट्स नीतिन कुमार ने हासिल किए। वो कुल 11 रेट पॉइंट्स हासिल करने में कामयाब रहे। इसके अलावा अली चौबतराश ने कुल 8 रेट पॉइंट्स अर्जित किए। अगर बात करें पटना की तो उसके लिए मनिंदर सिंह ने 15 रेट पॉइंट्स हासिल किए। पटना के लिए उनसे अलावा कोई भी अन्य खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ने में कामयाब नहीं हो पाया।

अपने दोनों ही मुकाबलों में पटना के मिली शिकस्त

पटना पाइरेट्स की टीम को पीकेएल की बेहतरीन टीम माना जाता है, लेकिन इस सीजन ये टीम अबतक अपनी छाफ छोड़ने में सफल नहीं हो पाई है। PKL 2025 में पटना की शुरुआत काफी खराब रही है। अबतक वो अपने दो मुकाबले में हार का सामना कर चुकी है। टीम ने पहला मुकाबला यूपी योद्धाज के खिलाफ खेला। इस मैच में यूपी ने पटना को 3 अंक से शिकस्त दी। ठीक ऐसा ही दूसरे मैच में भी हुआ।

मंगलवार को खेले गए मुकाबले में पटना पायरेट्स को जयपुर पिंक पैंथर्स ने 3 अंक से हराया। अब टीम तीसरे मुकाबले में अपने हार के सिलसिले को रोकना चाहेगी। अंकित जगलान की टीम को आने वाले मुकाबले में बेहतर तालमेल के साथ मैदान पर उतरना होगा।

ऐसा है पॉइंट्स टेबल का हाल

जगह टीम जीत हार अंक
1 पुनेरी पलटन 2 0 4
2 यूपी योद्धा 2 0 4
3 यू मुंबा 2 0 4
4 बंगाल वॉरियर्स 1 0 2
5 दबंग दिल्ली केसी 1 0 2
6 जयपुर पिंक पैंथर्स 1 0 2
7 तमिल थलाइवाज 1 1 2
8 पटना पायरेट्स 0 2 0
9 बेंगलुरु बुल्स 0 2 0
10 तेलुगु टाइटंस 0 2 0
11 हरयाणा स्टीलर्स 0 1 0
12 गुजरात जायंट्स 0 2 0

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button