छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार
दानवीर भामाशाह सम्मान के लिए आवेदन 23 सितम्बर तक

सुकमा । दानवीर भामाशाह सम्मान 2024 के लिए 23 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। उप संचालक समाज कल्याण विभाग संजय पाण्डे ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण विभाग द्वारा दानशीलता, सौहार्द्र एवं अनुकरणीय सहायता प्रदान करने वाले व्यक्ति या संस्था को प्रतिवर्ष राज्योत्सव के अवसर पर यह सम्मान दिया जाता है। आवेदन समाज कल्याण विभाग में जमा कर सकते है। आवेदन के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय जिला कलेक्टोरेट स्थित समाज कल्याण विभाग से सम्पर्क किया जा सकता है।



