छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

छत्तीसगढ़ में मौसम का बदलाव: उतार-चढ़ाव का दौर जारी

रायपुर. चैत्र महीने में सावन-भादो जैसी स्थिति और तापमान में रिकॉर्ड तोड़ गिरावट के बाद, अब धीरे-धीरे गर्मी बढ़ने लगी है। शुक्रवार को रायपुर में सुबह बूंदाबांदी हुई, लेकिन दोपहर होते-होते तापमान 5 डिग्री तक बढ़ गया।

राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में अभी भी बारिश की संभावना बनी हुई है। हालांकि, शहर में अभी भी तापमान सामान्य से 9 डिग्री कम है। मौसम विशेषज्ञ एच पी चंद्रा के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से नमीयुक्त हवा का आना जारी है, जिसकी वजह से राज्य के किसी ना किसी हिस्से में अभी बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में दक्षिणी हिस्से में बारिश होने की संभावना है। अप्रैल महीने में उतार-चढ़ाव वाला मौसम रहने का अनुमान है, लेकिन मई में प्रचंड गर्मी पड़ने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। शुक्रवार सुबह रायपुर में बूंदाबांदी हुई और घना कोहरा छाया रहा। 11 बजे के बाद मौसम साफ हुआ और धूप निकलने के बाद दोपहर तक तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

हालांकि, तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर होने के बावजूद भी यह सामान्य से 9 डिग्री कम है। उतार-चढ़ाव वाली स्थिति के कारण, तापमान के सामान्य स्तर (38-39 डिग्री सेल्सियस) तक पहुंचने में कुछ समय लग सकता है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 1 मार्च से 12 अप्रैल तक राज्य में 40 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य 148 से 172 मिमी बारिश से ज्यादा है।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button