छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

चिन्हारी सिर्फ फिल्मफेयर अवार्ड नहीं है यह कला, संस्कृति एवं समाज का सम्मान है अलंकृत विभूतियों का शामिल होना बहुत बड़ी बात: अरुण साव

रायपुर । महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम रायपुर में चिन्हारी फिल्म फेयर अवार्ड का आयोजन हुआ जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी कलाकार का सम्मान हुआ।

मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव उपस्थित होकर सभी का हौसला बढ़ाया, शासन में बने योजनाओं से अवगत कराते हुए आश्वासन दिया कि जल्द हम छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ा करने के लिए संकल्पित हैं। जल्द ही शासन से योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा मिले कार्य शुरू हो चुका है। आज 4 पद्मश्री का कार्यक्रम में शामिल होना दर्शाता है कि कार्यक्रम कितना अच्छा और सफल है।
पद्मश्री विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि छालीवुड इंडस्ट्री से पहचान मिला, कल का दौर कुछ और था आज का अलग है और कई फिल्म ऐसे भी छत्तीसगढ़ के की दूसरे को जगह नहीं मिल पाता जो कि हमारे लिए गर्व की बात है।
महापौर मीनल चौबे ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि जो भी उचित संभव होगा इंडस्ट्री के लिए वो जरूर करेगी।
अतिविशिष्ट अतिथि महापौर श्रीमती मीनल चौबे, संगठन महामंत्री पवन साय , पद्मश्री अनुज शर्मा, मोहन सुंदरानी, पद्मश्री उषा बारले, संतोष जैन, मनोज वर्मा राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त, सतीश जैन, पद्मश्री डॉ भारती बंधु, पद्मश्री मदन चौहान जी आदि विभिन्न कलाकार शामिल के सम्मान से महफिल सजी।
कार्यक्रम के आयोजक योगेश्वरानंद नेताम “योगी” ने बताया चिन्हारी सिर्फ फिल्मफेयर अवार्ड नहीं है यह कला, संस्कृति और समाज को दिए जाने वाला सम्मान है। आने वाले दिनों में और भी बेहतर करने का हम प्रयास करेंगे। यह शुरुआत है आने वाले समय में छत्तीसगढ़ अपने राष्ट्रीय स्तर में शामिल हो प्रयास रहेगा।
सहयोगी राजू सोनी, राजू दीवान, प्रिंस गुप्ता, आर जे नरेंद्र, सुनील कुमार झा, गोस्वामी, साहिल पूरी टीम शामिल हो कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button