देश विदेश

चारधाम यात्रा में पहली बार ले जा सकेंगे चार्टर्ड हेलिकॉप्टर

देहरादून। उत्तराखंड में 10 मई से शुरू होने जा रही चारधाम यात्रा का उत्साह इस बार काफी ज्यादा है। बीते 4 दिन में 14 लाख से ज्यादा लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। पिछली बार चार महीने में 55 लाख श्रद्धालु पहुंचे थे। इस बार यह रिकॉर्ड टूट सकता है।
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के ष्टश्वह्र सी. रविशंकर के मुताबिक पहली बार चारधाम के लिए चार्टर्ड हेलिकॉप्टर सेवा शुरू हो रही है। इसमें 4 लोग एक धाम की यात्रा साढ़े तीन लाख रु. में कर सकते हैं। यदि चारों धाम के लिए चार्टर्ड हेलिकॉप्टर लेते हैं तो प्रति व्यक्ति 1.95 लाख देने होंगे। किराए में आना-जाना, रुकना, खाना शामिल है। हेलिकॉप्टर भी वहीं रहेगा। एक ही दिन में वापसी का रेट 1.05 लाख रु. रहेगा।
सामान्य हेलीकॉप्टर सेवा का किराया 5 प्रतिशत बढ़ा है। गौरीकुंड से 18 किमी पहले फाटा से केदारनाथ जाते हैं तो एक तरफ का प्रति व्यक्ति किराया 2,886 रु. होगा। पिछली बार ये 2,749 रु. था। गुप्तकाशी से 4,063 रु. रहेगा, जो 3,870 रु. था। पहले हेलिकॉप्टर सर्विस की बुकिंग 15 दिन के स्लॉट में होती थी। इस बार एक माह का स्लॉट रहेगा। 10 मई से 20 जून और 15 सितंबर से 31 अक्टूबर तक और बुकिंग आईआरसीटीसी की हेलीयात्रा वेबसाइट से 20 अप्रैल से होगी।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button