छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

स्वतंत्रता दिवस पर संस्था, अवाम ए हिन्द ने ध्वजारोहण कर बच्चों, छात्र-छात्राओं को लेखन सामग्री देकर शिक्षा के प्रति किया प्रोत्साहित : मो. सज्जाद खान, संस्थापक

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, संस्था अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी रायपुर के तत्वावधान में संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान जी के मुख्य आतिथ्य में रामनगर स्थित कार्यालय स्थल पर आज प्रातः 9.00 बजे ध्वजारोहण किया गया, जिसमें स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों का पावन स्मरण करते हुए उन्हें पुष्पांजली अर्पित किया। तत्पश्चात स्थानीय शाला के लगभग 300 छात्र एवं छात्राओं, बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उपहार स्वरूप लेखन सामग्री, कॉपी, पेंसिल, कम्पास और मिष्ठान वितरित किया गया।

इसके अतिरिक्त निराश्रित, असहाय, जरूरतमंदों को भी समाज की मुख्यधारा से जोड़कर उनके साथ आजादी का दिन मनाने, उनकी मुलभुत आवश्यकताओं को पूरा करने के उपदेश्यों से संस्थापक, मो. सज्जाद खान एवं सदस्यगणों द्वारा सुपोषण अभियान के तहत निशुल्क भोजन सेवा कार्य के 1965 वाँ दिन पूर्ण करते हुए शहर में फुटपाथ पर असहाय, जरुरतमन्दों को एवं शासकीय डीकेएस अस्पताल में मरीज के परिजनों के पास पहुँच कर स्वादिष्ट भोजन और मिष्ठान का वितरण किया।

संस्थापक, मो. सज्जाद खान जी के साथ राजेन्द्र शर्मा, पं. अनिल शुक्ल, जुबैर खान, पूनम यादव, अजहर शरीफ, प्रीति जैन, रिंकी मिश्रा, बलराम कश्यप, शुभम जैन, वसीम अकरम, अरहम खान, नौशाद एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button