क्राइमछत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार
पुलिस चेकिंग में फर्जी आईबी अधिकारी पकड़ाया

रायपुर-रायपुर पुलिस चेकिंग में एक फर्जी आईबी अधिकारी गिरफ्तार हुआ है। तेज रफ्तार एक्टिवा चलाते पुलिस ने रोका था,जो चालान से बचने के लिए फर्जी आई कार्ड दिखाकर धौंस जमा रहा था। पुलिस को शक हुआ तो आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की गई। जिसके बाद आरोपी ने सच उगल दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है।




