रोजगार समाचार

सोना-चांदी खरीदने का शानदार मौका, एक बार फिर घटे दाम, जानें अपने शहर में 10 ग्राम गोल्ड के रेट

भारत ही नहीं दुनियाभर में सोने और चांदी की मांग हमेशा बनी रहती है। जैसा कि हम जानते हैं कि भारत में सोने की एक अलग अहमियत है। शादी हो या कोई अन्य तीज त्योहार भारत में हमेशा सोने की डिमांड जबरदस्त तौर पर बनी रहती है। बुधवार को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली और चांदी के भाव में भी कोई ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिला।

बता दें कि गुडरिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 62,830 रूपए रही। वहीं प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 57,590 रूपए है। दूसरी ओर 1 किग्रा चांदी की कीमत 73,900 रूपए है।
शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत

चेन्नई में प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 63,450 रूपए, मुंबई में 62,830 रूपए, कोलकाता में 62,830 रूपए, बैंगलुरू में 62,830 रूपए, वडोदरा में 62,880 रूपए, अहमदाबाद में 62,880 रूपए, पुणे में 62,830 रूपए औऱ केरला में 62,830 रूपए, राजधानी दिल्ली में 62,990 है।
22 कैरेट सोने के सर्राफा बाजार में भाव

चेन्नई में प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 58,160 रूपए, मुंबई में 57,590 रूपए, कोलकाता में 57,590 रूपए, बैंगलुरू में 57,590 रूपए, वडोदरा में 57,640 रूपए, अहमदाबाद में 57,640 रूपए, पुणे में 57,590 रूपए और केरला में 57,590 रूपए, राजधानी दिल्ली में 57,740 है।
चांदी की कीमतों में नहीं आया कुछ ज्यादा बदलाव

बुधवार के दिन सर्राफा बजार में चांदी की कीमतों में कुछ ज्यादा बढ़त देखने को नहीं मिली। दिल्ली में एक किग्रा चांदी का भाव 73,900 रूपए और केरल 75,400 रुपए है। बैंगलुरू में 71,400 रुपए, कोलकाता औऱ पुणे में 73,900 रुपए है।

साथ ही अहमदाबाद में भी एक किग्रा चांदी की कीमत 73,900 रुपए, जयपुर में 73,900 रुपए, लखनऊ में 73,900 रुपए, पटना में 73,900 रुपए, चंडीगढ़ में 73,900 रुपए, गुरुग्राम में 73,900 रुपए, अमरावती में 73,900 रुपए और अयोध्या में 73,900 रुपए है।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button