छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर फरसियां में 26 सितम्बर को

धमतरी । जिले में लोगों की समस्या, मांग और शिकायत संबंधी आवेदनों का निराकरण करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में नगरी विकासखण्ड के ग्राम फरसियां स्थित हायर सेकेण्डरी स्कूल में आगामी 26 सितम्बर को जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर नम्रता गांधी ने उक्त शिविर में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि पूर्व में यह शिविर नगरी के तुमड़ीबहार में आयोजित होना था, जिसे अपरिहार्य कारणों से संशोधित करते हुए अब फरसियां में शिविर आयोजित किया जा रहा है।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button