फ़िल्मी जगत

करोड़पति बिजनेसमैन के साथ कोजी हुईं सकीना

नई दिल्ली । अमीषा पटेल बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार है। अभिनेत्री ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2000 में ‘कहो ना प्यार है’ से की थी। अमीषा को इस फिल्म ने रातों-रात स्टार बना दिया।

अब हाल ही में, बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल ने व्यवसायी निर्वाण बिड़ला के साथ डेटिंग की अफवाहों को हवा दी है।
बिजनेसमैन के साथ वायरल हुई तस्वीर

हाल ही में, अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर निर्वाण के साथ एक तस्वीर साझा की और यह कुछ ही समय में वायरल हो गई। अमीषा और निर्वाण फिलहाल दुबई में हैं। फोटो में निर्वाण अमीषा को गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं और कैमरे के सामने दोनों मुस्कुरा रहे हैं। दोनों को रेस्तरां में देखा जा सकता है। अपने पोस्ट के कैप्शन में अमीषा ने निर्वाण बिड़ला को अपना ‘डार्लिंग’ कहा है।

फैंस ने दिया शादी करने का सुझाव

अमीषा और निर्वाण की फोटो ने उनके डेटिंग की अफवाहों को हवा दे दी है। पोस्ट शेयर करने के तुरंत बाद, कई प्रशंसकों ने कमेंट सेक्शन में आकर उन्हें ‘कपल’ कहा। दूसरों ने यह भी सुझाव दिया कि उन्हें शादी कर लेनी चाहिए। इस फोटो को निर्वाण बिड़ला ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिर से शेयर किया।

सोशल मीडिया पर लोगों ने दी बधाई

अमीषा की पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट किया, “खूबसूरत जोड़ी।” दूसरे यूजर ने लिखा, “वाकई आप बहुत खूबसूरत और प्यारी जोड़ी हैं।” एक प्रशंसक ने लिखा, “मुझे खुशी है कि आखिरकार आपको अपना हमसफर मिल गया।” कुछ यूजर्स ने अमीषा को बधाई भी दी। अभिनेत्री ने अभी तक किसी भी टिप्पणी का जवाब नहीं दिया है या डेटिंग अफवाहों पर प्रतिक्रिया नहीं दी है। अमीषा 49 साल की हैं, जबकि निर्वाण 30 साल के हैं।
निर्वाण बिड़ला कौन हैं?
निर्वाण एक उद्यमी, एड्यूप्रेन्योर और गायक हैं। वे बिरला ब्रेनियाक्स और बिरला ओपन माइंड्स के संस्थापक हैं। निर्वाण यशोवर्धन बिरला और अवंती बिरला के बेटे हैं।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button