देश विदेशरोजगार समाचार

पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर

नयी दिल्ली. 12 नवंबर (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी रहने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आज यथावत रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे।
तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर रहा।
वैश्विक स्तर पर सप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 2.13 प्रतिशत उबलकर 77.35 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। साथ ही लंदन ब्रेंट क्रूड भी बढ़त के साथ 81.43 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।
देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही।
महानगर………………………….पेट्रोल……………………डीजल ( रुपये प्रति लीटर)
दिल्ली ………………..96.72……………….. 89.62
मुंबई …………………..106.31…………….. 94.27
चेन्नई…………………..102.73……………….94.33
कोलकाता……………106.03……………….92.76

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button