छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

राजधानी के लाल गंगा शॉपिंग मॉल में लगी आग..फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद..

रायपुर। राजधानी रायपुर के लाल गंगा शॉपिंग मॉल में सोमवार शाम को आग लग गई। करीब 5:30 बजे के आसपास यह हादसा हुआ। मॉल में मौजूद इलेक्ट्रिक पैनल रूम में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग पूरे मॉल में फैलने लगी। सभी दुकानों को खाली कराया गया है। घटना के बाद पूरे मॉल में अफरातफरी का माहौल हो गया है।

बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से सभी दुकानों की लाइट भी बंद हुई थी। मॉल में धुआं फैलने के बाद सभी व्यापारियों ने अपनी दुकान को बंद किया और आनन-फानन में बिजली की सप्लाई को भी बंद कर बाहर निकलने लगे। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है। आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है। गोल बाजार थाने की पुलिस भी मौके पर मौजूद है।

धुआं भरने से सांस लेने में तकलीफ

पूरे मॉल में धुआं भरने की वजह से लोगों को सांस लेने में तकलीफ और आंखों में जलन भी हुई। मॉल में 150 से ज्यादा दुकानें हैं। यह सभी दुकानें मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और चश्में-घड़ी की हैं। इस परिसर में कई बैंक और चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफिस भी हैं।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button