फ़िल्मी जगत

‘अमर सिंह चमकीला’ की सफलता से खुश है परिणीति

मुंबई । बॉलीवुड की नई नवेली दुल्हन परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी कमाल की फिल्म को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल में ही एक्ट्रेस दिलजीत दोसांझ के साथ इम्तियाज अली की फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके काम को लोगों ने काफी पसंद किया। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई उनकी फिल्म की खूब तारीफें हो रही हैं। परिणीति के किरदार को भी खूब सराहा जा रहा है। इस फिल्म में उनकी दिलजीत के साथ केमिस्ट्री भी दमदार है। फिल्म को क्रिटिक्स से लेकर दर्शकों तक से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अब फिल्म की सफलता से एक्ट्रेस काफी खुश हैं। इसी वजह से उन्होंने भगवान का आशीर्वाद लिया और उन्हें धन्यवाद भी कहा। परिणीति इसके लिए मुंबई के फेमस सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची थीं।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button